फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arrest: बैंक से 45 करोड़ रुपये उड़ाने के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार, दो मुख्य आरोपियों की तलाश जारी

Wed, 29 Jun 2022 06:54 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कृष्णानगर थाने में केनरा बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख ने 45 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा में मुकदमा दर्ज करवाया था। मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार हुआ है।
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तार हुआ आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केनरा बैंक के 45 करोड़ रुपये फर्जीवाड़ा कर हड़पने के मामले में पुलिस ने सातवां आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से रुपये दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिये गये। यह रकम उत्तर प्रदेश राज्यमार्ग प्राधिकरण (उपसा) के खाते से उड़ाया गया था। पकड़ा गया आरोपी टाइल्स का काम करता है। अभी इस हेराफेरी के मामले में दो मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर आलोक कुमार राय के पुलिस टीम ने गुडंबा के कंचन नगर कल्याणपुर निवासी संजय अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। वह पेशे से टाइल्स का काम करता है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक 31 जनवरी 2021 को केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार मीणा ने शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार के खिलाफ  45 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपित अखिलेश कुमार को जालसाजों ने कम समय में मोटे मुनाफे का लालच दिया था। जालसाजों के चक्कर में पड़कर बैंक मैनेजर ने उपसा का 41.76 करोड़ रुपये जालसाजों के खाते में जमा करा दिया था। फर्जीवाड़ा कर दस्तावेज तैयार कराए। जब उपसा ने अपनी रकम वापस मांगी तो जालसाजी का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


इस मामले में सबसे पहले पुलिस ने अखिलेश कुमार को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा पुलिस इस मामले में 6 आरोपियों को और गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर के मुताबिक इस मामले में राज दुग्गल और सतीश नाम के दो लोग अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। इस जालसाजी में शामिल एक आरोपित अमित को मुंबई पुलिस ने एक मामले में गिरफ्तार किया था। कृष्णानगर पुलिस अब उसका वारंट बी तामील कराने की बात कह रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें