फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह क्लीनिक में घुसा, डॉक्टर को धुना फिर भाग गया सेंट्रो से

Wed, 21 Aug 2013 10:01 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नाका क्षेत्र के विजयनगर में मंगलवार रात कार से पहुंचे युवक ने क्लीनिक में घुसकर डॉक्टर पर हॉकी से हमला कर दिया। ताबड़तोड़ वार से डॉक्टर घायल हो गए।
विज्ञापन


हमले से क्लीनिक में हड़कंप मच गया। किसी के कुछ समझने से पहले ही हमलावर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने इंदिरा नगर के ठेकेदार मो. अहमद सिद्दीकी को हमले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
चौकी इंचार्ज श्रीराम तिवारी के मुताबिक, नाका गुरुद्वारे के पीछे विजयनगर में ऐशबाग निवासी डॉ. पीयूष खेड़ा की क्लीनिक है। मंगलवार रात क्लीनिक में करीब पांच मरीज थे।
विज्ञापन


इस दौरान करीब नौ बजे एक युवक पहुंचा और बिना कुछ बोले डॉक्टर पर हॉकी से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों के जुटने से पहले ही हमलावर क्लीनिक के बाहर खड़ी काले रंग की सैंट्रो कार से फरार हो गया।
विज्ञापन


लोगों से मिले कार नम्बर के आधार पर मो. अहमद सिद्दीकी को की कार का नंबर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें