फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की तरह मौके पर पहुंचेगी 1090 की स्पेशल टीम

Sun, 27 Oct 2013 11:22 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लिस कंट्रोल रूम की डायल 100 सेवा की तरह वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090 की स्पेशल टीम भी जल्द बनेगी।
विज्ञापन


टीम छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस की तरह ही मौके पर पहुंचेगी।

प्रमुख सचिव गृह अतुल गुप्ता ने यह सुझाव देते हुए डीआईजी नवनीत सिकेरा से प्लान मांगा है।

प्रमुख सचिव गृह शनिवार सुबह डीजीपी देवराज नागर और एडीजी लॉ एंड आर्डर मुकुल गोयल के साथ वीमेन पावर हेल्पलाइन के गोमतीनगर स्थित कॉल सेंटर का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

जालसाज ने बदला एटीएम, उड़ाया एक लाख

वीमेन पावर हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली देखकर डीजीपी, प्रमुख सचिव गृह और एडीजी अभिभूत हो गए। प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि 1090 की कार्यप्रणाली विश्वस्तरीय है।
विज्ञापन


जिस तरह महिलाओं की समस्याओं को भावनात्मक और संवेदनशीलता के साथ सुनकर उन्हें निस्तारित किया जाता है, वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐसी सुविधा पूरे विश्व में नहीं है।

इस मौके पर डीआईजी ने अफसरों को वीमेन पावर हेल्पलाइन 1090 की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

पढ़ें- बांग्लादेशी कर रहे शहर में टप्पेबाजी, दो गिरफ्तार

उन्होंने स्टाफ और टर्मिनल बढ़ाने की आवश्यकता जताई, जिस पर डीजीपी ने प्रस्ताव मांगा है। प्रमुख सचिव गृह ने छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस के साथ ही वीमेन पॉवर हेल्पलाइन की टीम को भी मौके पर भेजने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 1090 का स्पेशल स्क्वायड बनाया जाए जो मौके पर जाकर समस्या का समाधान करे। साथ ही हेल्पलाइन के लिए गाड़ियों की व्यवस्था करने की बात कही।

डीआईजी ने बताया कि हेल्पलाइन की गाड़ियों को यहां तैनात महिला स्टाफ ही चलाएगा। डीजीपी और प्रमुख सचिव गृह ने वीमेन पॉवर हेल्पलाइन की अन्य समस्याओं को भी जल्द निस्तारित करने का भरोसा दिलाया है।

क्राइम से जुड़ी खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें