फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: घर में तख्त पर मृत हालत में मिली नवविवाहिता, शव छोड़कर भागे ससुरालीजन

Sat, 17 Apr 2021 12:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

दामाद ने फोन कर पत्नी अर्चना के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। सूचना पाकर आनन-फानन में मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा बेटी का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ है और ससुराल के सभी लोग भाग गए हैं।
 
विज्ञापन
मृतका अर्चना। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के जैदपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव में एक घर में शनिवार सुबह एक नव विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के तख्त पर पड़ा हुआ पाया गया। दामाद द्वारा सूचना पाकर लड़की के परिजन जब तक ससुराल पहुंचते ससुरालीजन शव छोड़कर भाग चुके थे। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


दरअसल, सफदरजंग थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी रामस्वरूप वर्मा ने अपनी बेटी का विवाह 10 दिसंबर को 5 माह पूर्व ही ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर के अमित वर्मा पुत्र अनिल वर्मा से किया था।

शनिवार सुबह दामाद अमित वर्मा ने फोन कर पत्नी अर्चना (21)  के आत्महत्या करने की सूचना दी थी। सूचना पाकर आनन-फानन में मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचे तो देखा बेटी का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ है और ससुराल के सभी लोग भाग गए हैं।
विज्ञापन


मृतका के पिता रामस्वरूप की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी हैग और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों ने पीट पीट कर बेटी को मार डालने के साथ दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें