फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात सड़क पर अधेड़ की गला रेतकर हत्या

Sun, 02 Mar 2014 09:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर क्षेत्र में रुद्राक्ष सिटी के पास शुक्रवार रात बदमाशों ने सड़क पर ही एक अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दी और शव के पास खून से सना चाकू फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


अधेड़ की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को लावारिस में दर्ज करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
 
एसओ सरोजनीनगर रामनरेश यादव ने बताया कि गांव नटकुर के चौकीदार धर्मपाल ने शनिवार सुबह बिजनौर रोड स्थित रुद्राक्ष सिटी में सड़क पर एक अधेड़ का खून से लथपथ शव पड़ा देखकर थाने में सूचना दी। मौका ए वारदात से जाहिर था कि अधेड़ ने जान बचाने के लिए कातिलों से संघर्ष किया होगा।

कातिल ने हाथ व पेट पर चाकू से कई वार के निशान थे। ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने अधेड़ को काबू करने के बाद उसे सड़क पर गिराकर गला रेत दिया।

अधेड़ के शरीर पर काली धारीदार पैंट, ग्रे शर्ट, काले जूते व मोजे थे। चौकीदार ने पुलिस को बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सड़क पर शव पड़ा देखा।

मारे गए व्यक्ति को पहचानने के लिए भीड़ लगने लगी लेकिन कोई भी व्यक्ति उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया।

पुलिस ने इश्तहार छपवाने की कार्रवाई के साथ ही फोटो लेकर सिपाहियों को विभिन्न स्थानों पर भेजा है। इसके अलावा सभी थानों को अधेड़ का हुलिया नोट कराने के साथ हत्या की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

 
लूटपाट का शक  
मारे गए अधेड़ की जेबें खाली मिलने से पुलिस को कत्ल के पीछे लूटपाट का शक है। माना जा रहा है कि बदमाशों ने किसी अन्य स्थान से अधेड़ को कब्जे में लेने के बाद लूटपाट की और रुद्राक्ष सिटी में सुनसान स्थान पर उसकी हत्या करके माल लूट ले गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें