फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक गायक प्रेमशंकर शास्त्री की बेरहमी से हत्या

Sun, 19 Oct 2014 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात स्टेशन रोड स्थित सागर एनक्लेव में लोक गायक एवं कलाकार प्रेम शंकर शास्त्री की उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


प्रेमशंकर शास्त्री भागवत कथा भी करते थे। उनके द्वारा लुक्का के नाम से अभिनीत क्षेत्रीय फिल्मों और म्यूजिक एलबम की सीडी ग्रामीण क्षेत्रों में काफी पसंद की जाती रही है।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटना स्थल पर छानबीन की।

टीम ने कई स्थानों से फिंगर और फुट प्रिंट के नमूने भी लिए। मृतक के सबसे बड़े भाई जयवीर सिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रेमशंकर शास्त्री (40) पुत्र मोहर सिंह यादव मूल रूप से गांव स्यार मऊ रामलाल के रहने वाले थे। उनका सागर एनक्लेव में भी आवास है।

वह शुक्रवार को अपने गांव से सागर एनक्लेव में कौशल किशोर के पुत्र के जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे और वहां से अपने आवास पर सोने चले गए।
विज्ञापन


शुक्रवार रात 9:30 बजे कार्यक्रमों में ढोलक बजाने वाला सोनू उनके घर पहुंचा, पर दरवाजा नहीं खुला। वह लौट गया। सुबह फिर सोनू उनके आवास पर गया लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

सोनू ने जंगले से झांका, तब घटना का पता चला। प्रेमशंकर शास्त्री का खून से लथपथ शव बेड पर पड़ा था। आवास के मुख्य चैनल में अंदर से ताला लगा था। दरवाजे भी लाक थे।

पुलिस भी मुख्य चैनल का ताला कटवा कर जीने के रास्ते से ऊपर गई। वहां छत पर रखा जाल खुला हुआ और उसमें लगा ताला टूटा था। पास में रस्सी पड़ी थी।
विज्ञापन

चर्चित लोक गायकों में थी गिनती

पुलिस ने बताया कि हत्यारे जाल को खोलकर रस्सी के सहारे नीचे उतरे हैं। प्रेमशंकर की दाहिनी कनपटी से सटाकर गोली मारी गई थी। कमरे से 315 बोर का एक खोखा और दो बिना चले कारतूस बरामद किए हैं।

सूचना मिलने पर गांव स्यार मऊ रामलाल से उनके परिवारीजन भी आ गए। प्रेम शंकर के तीन बच्चे प्रिया (15), खुशी (13) व पुत्र राम (10) हैं। नगला रामबल, आगरा अपने मायके में रह रहीं उनकी पत्नी लवली भी आ गईं।

प्रेमशंकर शास्त्री और उनकी पत्नी लवली की गिनती प्रदेश के चर्चित लोकप्रिय लोक गायकों में रही है। प्रेम शंकर ने भागवत करने के साथ ही कई म्यूजिक एलबम में कलाकार के रूप में भी काम किया था।

‘लुक्का चलो ससुराल’ में लुक्का का पात्र निभाकर वह ग्रामीण अंचल के साथ शहरी क्षेत्र में भी काफी चर्चित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि ‘नई बहू सट्टे की बीमारी’ सीडी से उन्होंने सट्टे की कुप्रवृत्ति पर चोट की, लेकिन बाद में खुद वह जुआ खेलने लग गए। वह काफी रुपये जुआ में हार गए थे।

इसी को लेकर उनकी पत्नी लवली से भी अनबन हुई और लवली अपने मायके आगरा में बच्चों के साथ रह रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें