पीजीआई थाना क्षेत्र में शराब के लिए पचास
रुपये न देने पर युवक को पीटकर मार डालने के चार आरोपियों को पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया है।
इनमें एक वह भी है जिसे युवक ने पिटने से बचाने की
कोशिश की थी।
इंस्पेक्टर पीजीआई अजीत सिंह
चौहान ने बताया कि उतरेटिया निवासी संजीत कुमार रावत की हत्या के मामले में
पुलिस टीम ने तेलीबाग स्थित देशी शराब के ठेके के पास घेराबंदी करके आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें- गोमती में उतरा रही थी महिला की लाश, हड़कंप
चारों आरोपियों ने सोमवार शाम पान
की एक दुकान पर झगड़े के दौरान बीचबचाव करने पहुंचे संजीत से शराब पीने के
लिए पचास रुपये मांगे। इन्कार पर चारों ने उसकी जमकर पिटाई की और मरणासन्न
हालत में छोड़कर भाग निकले।
पढ़ें- फॉरेंसिक जांच से खुलेगा गन्ने के खेत में हत्या का राज
संजीत के साथ मौके पर मौजूद भांजे शुभम व
निरंजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने शराब पीने से बेहोश होने की
बात कही और घर ले जाकर नीबू पानी पिलाने की सलाह देकर चलता कर दिया।
बुरी
तरह पिटे संजीत ने मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। इस पर उसके पिता मन्नालाल
ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। संजीत के भांजों से पूछताछ करके पुलिस ने
आरोपियों को ढूंढ निकाला।
क्राइम की और खबरों के लिए यहां आएं...