फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के विवाद में युवक की सरेराह पीट-पीटकर हत्या

Sun, 30 Jul 2017 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शुभम मिश्रा
विज्ञापन
क्रिकेट में हुए विवाद को लेकर रविवार सुबह कुछ युवकों ने 23 वर्षीय सुभम मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फैजुल्ला गंज में हुई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गैस सप्लाई का काम करने वाले सुभम मिश्रा का आज सुबह मैच खेलने के दौरान कुछ युवकों से विवाद हो गया था। मैच खेलकर निकले सुभम को चार बाईक सवार युवकों ने मणियांव के पक्के पुल से वापस आते वक्त पीछे से रुकने को कहा। सुभम नहीं रुका तो पीछे से डंडा फेककर मारा। डंडा लगते ही सुभम अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। बाइक सवार युवकों लाठी-डंडे से सुभम को पीटना शुरू कर दिया।

सुभम को मरणासन्न छोड़कर आरोपी खदरा की ओर भाग निकले। घायल सुभम को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्‍थल पर मृतक के परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है, जिसे देखते हुए तीन थानों का फोर्स मौका-ए-वारदात पर लगाया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें