फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम सबंंधों में बाधा बन रहा था युवक, ईंट मार-मार कर उतार दिया मौत के घाट

Sun, 30 Jul 2017 11:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
हत्या
विज्ञापन
यूपी के देवरिया में प्रेम में बाधक बनने पर एक अधेड़ व्यक्ति की ईंट से कुचल कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना भलुअनी थानाक्षेत्र के सुकई परसिया गांव में शुक्रवार की रात हुई। घर से कुछ दूरी पर बने घोठे पर सो रहे सत्यनारायण कुशवाहा (55 वर्ष) की हत्या की जानकारी परिवारवालों को शनिवार की सुबह हुई।
विज्ञापन


पत्नी की तहरीर पर गांव के ही तीन नामजद लोगों पर केस दर्ज हुआ है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सत्यनारायण रोज की तरह शुक्रवार की रात को वह भोजन करने के बाद घोठे पर सोने चले गए। रात के किसी समय ईंट से कुचल कर उनकी हत्या कर दी गई।

परिवार के लोग सुबह घोठे पर पहुंचे तो सत्यनारायण का खून से लथपथ शव घोठे के पास मवेशियों के खाने के लिए बने नाद के पास पड़ा मिला। तत्काल मामले की जानकारी भलुअनी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद एसओ एके ओझा और सीओ बरहज वरुण मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाद में एसपी राजीव मल्होत्रा और एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


सत्यनारायण की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही कुलदीप सिंह, खुशबू सिंह और विपिन सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सत्यनारायण की हत्या गांव के ही एक प्रेमी युगल पर प्रेम में बाधा बनने के चलते किए जाने की बात सामने आ रही है, जिसमें युवती के भाई को भी शामिल बताया जा रहा है।

आरोप है कि खुशबू और विपिन ने राह में रोड़ा बनने पर सत्यनारायण की हत्या कर दी, जिसमें खुशबू का भाई कुलदीप भी शामिल है। सीओ बरहज का कहना है कि सत्यनारायण की हत्या ईंट से कुचल कर की गई है, उसको अंदरूनी चोटें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें