साहस का परिचय देते हुए एमबीए की छात्रा ने इंजीनियरिंग कॉलेज
में पढ़ने वाले शोहदे की बुधवार को जमकर धुनाई की और उसे पुलिस को सौंप
दिया।
गोमतीनगर के विश्वासखंड के सेक्टर-3 में रहने वाला देवेश मेलवानी
काफी अरसे से छात्रा को आपत्तिजनक फोटो व एसएमएस भेजकर परेशान कर रहा था।
देवेश के खिलाफ वीमेन पॉवर लाइन में 50 मामले दर्ज है।
हजरतगंज
के सीओ दिनेश यादव ने बताया कि गोरखपुर के अफसर की बेटी लखनऊ में एक
मैनेजमेंट कालेज से एमबीए कर रही है।
उसने शिकायत की थी कि शोहदा उसे
व्हाट्स एप और फेसबुक पर आपत्तिजनक फोटो, एसएमएस व एमएमएस भेजता है।
इस पर
शोहदे को दबोचने के मकसद से पुलिस ने छात्रा से शोहदे से व्हाट्स एप पर
मेलजोल बढ़ाने को कहा। योजना के तहत छात्रा ने शोहदे को मुलाकात के बहाने
सहारागंज बुलाया।
उसके आते ही छात्रा ने पुलिस की मदद से शोहदे को दबोच
लिया और लात घूंसों से धुनाई कर दी। शोहदे के माफी मांगने पर छात्रा ने उस
पर मुकदमा लिखाने से इन्कार करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।
शोहदे
की पहचान सीतापुर के प्रेमनगर के मूल निवासी के रूप में हुई। देवेश एक
इंजीनियरिंग कालेज का स्टूडेंट बताया जा रहा है। पुलिस ने शांतिभंग की धारा
में उसका चालान किया है।
सीओ की मानें तो देवेश दो सिम रखे था। एक नंबर
की 21 एवं दूसरे सेलफोन नंबर की 29 शिकायतें वीमेन पावर लाइन में दर्ज हैं।
मगर, उसने यहां भी धमकी दी। शोहदे की गिरफ्तारी के बाद सीओ ने छात्रा के
साहस की सराहना की और उसका उत्साहवर्धन किया।
फेक आईडी का भी कर रहा था यूजशोहदे
ने एक युवती के नाम से फर्जी आईडी के जरिए फेसबुक अकाउंट खोल रखा था। उससे
छात्रा से चैंटिंग करता था।
पकड़े गए आरोपी ने बताया कि एमबीए छात्रा का
एक दोस्त उसका परिचित है।
उसके मोबाइल फोन से उसने चोरी से छात्रा का नंबर
लिया और फिर एसएमएस कर दोस्ती का ऑफर किया। पकड़े गए सिम भी शोहदे ने अपने
परिचित के नाम खरीद रखे थे।