फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्न साइट पर नंबर डाल निकाली टीचर से खुन्नस

Fri, 15 Nov 2013 09:05 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत में तैनात टीचर का मोबाइल नंबर किसी मनचले ने एक पॉर्न साइट पर डाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद दुबई, बंगलुरू, दिल्ली, मुंबई, उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न शहरों से आई सैकड़ों कॉल्स ने टीचर का जीना मुहाल कर दिया।

कॉलर्स टीचर से अश्लील बातें करते और मिलने की जिद करते।

परेशान टीचर ने बुधवार को साइबर क्राइम सेल आकर अपनी पीड़ा बयां की। मामले की छानबीन की जा रही है। लखनऊ में रहने वाली टीचर के पति एडवोकेट हैं।

टीचर ने बताया कि किसी सिरफिरे ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल फोटो कॉपी करके एक पॉर्न साइट पर पूजा के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर डाल दी है।

इस प्रोफाइल में उसका मोबाइल नंबर देते हुए लोगों को दोस्ती करने के लिए इनवाइट किया गया है। बकौल टीचर, करीब पांच माह पहले अचानक उसके मोबाइल फोन पर आधी रात को दुबई से फोन आया।

फोन करने वाले ने अश्लील प्रस्ताव रखे तो टीचर ने उसे डांट दिया। इसके बाद तो फोन आने का सिलसिला शुरू हो गया। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरू, उत्तराखंड से रोज सैकड़ों फोन आने लगे।
विज्ञापन


बकौल टीचर, उन्होंने शिकायत करने की धमकी दी फिर भी कॉल आनी बंद नहीं हुई। अंतत: परेशान टीचर बुधवार को पति के साथ साइबर क्राइम सेल पहुंची और सब इंस्पेक्टर परमहंस गुप्ता को पूरा मामला बताया।
विज्ञापन


परमहंस ने बताया कि पूजा नाम से किस साइट पर टीचर की फर्जी प्रोफाइल बनाकर उनका नंबर डाला गया है, यह पता करने में काफी वक्त लगेगा। फिलहाल टीचर की प्रोफाइल से जुड़ी जानकारियां मांगी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें