फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता को सांसद धनंजय से खतरा

Fri, 15 Nov 2013 08:41 AM IST
अमर उजाला/ दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद पर रेप का आरोप लगाने वाली 42 वर्षीय महिला ने अपनी और बच्चों की जान को खतरा बताया है। पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन से कोई उसके मोबाइल पर जुबान बंद रखने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मंगलवार को दफ्तर जाते समय नीली बत्ती लगी स्कॉर्पियो ने उनकी कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद से वह और उसका परिवार डरा हुआ था।

पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को जब वह मामले की शिकायत करने पहुंची तो कोई उसकी बात पर यकीन करने को तैयार नहीं हुआ। उससे लंबी पूछताछ के बाद ही देर रात को पांडव नगर पुलिस मामला दर्ज करने का तैयार हुई।

पीड़िता ने बताया कि नौकरानी की हत्या के मामले में सांसद व उसकी पत्नी के फंसने के बाद उसकी हिम्मत बढ़ी। इस बात को जब उसने अपने पति को बताया तो उसने  शिकायत करने से मना किया।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, पिछले वर्षों में जब भी उसने सांसद के खिलाफ शिकायत करने का प्रयास किया तो उसके पति ने उसे रोक दिया। पीड़िता का आरोप है कि या तो उसका पति सांसद से डरता है या फिर वह उससे मिला हुआ है।

धनंजय आया था फ्लैट पर
पीड़िता ने बताया कि 28 अक्तूबर देर रात को धनंजय सिंह उसके फ्लैट पर आया था। सांसद ने जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद वह गाली गलौच करके चला गया। पीड़िता के मुताबिक, जागृति से शादी होने के बाद पहली बार वह मयूर विहार उसके फ्लैट पर आया था।

मेरी सच्चाई की गवाही देंगे बच्चे
पीड़िता का कहना है कि उसके आरोपों की सच्चाई की गवाही उसके आठ और दस साल के बच्चे देंगे। उसके पति की गैर मौजूदगी में सांसद जब घर आता था तो उस समय उसका बड़ा बेटा थोड़ा समझदार था। वह धनंजय को जानता है। पीड़िता ने कहा कि जरूरत पड़े तो पुलिस उसके बच्चों से पूछ सकती है।

रेप मामले में ली जाएगी कस्टडी
पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया। पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। तथ्यों के आधार पर पुलिस धनंजय सिंह की पुलिस कस्टडी लेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें