फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले बाबा का अभिषेक करने को लूट ली अमूल दूध की वैन

Tue, 08 Mar 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • ड्राइवर सुनीत ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे धक्का-मुक्की की।
  • दो बदमाश लड़के वैन के सामने खडे़ हो गए, जिससे उसे ब्रेक लगाना पड़ा।
  • कुछ दूर जाने पर 20-25 बदमाश और खड़े नजर आ गए तो वह लौट आया।
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ता दूध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि पर महादेव का अभिषेक करने के लिए लड़कों ने सोमवार सुबह करीब चार बजे अमूल दूध की वैन लूट ली। ड्राइवर सुनीत ने विरोध किया तो बदमाशों ने उससे धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


दूध के तीन क्रेट और दही के पैकेट से भरा एक गत्ता निकालकर बदमाश भाग निकले। ड्राइवर ने काफी दूर तक पीछा किया लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। उसने मॉर्डन पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दूध-दही लूटकर भागे बदमाशों का पता नहीं चला। ड्राइवर ने कहा कि वैन मालिक को सूचना दे दी है। फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कानपुर स्थित प्लांट से दूध लेकर आ रहा था ड्राइवर सुनीत ने बताया कि वैन कानपुर के अमित तिवारी की है।
विज्ञापन

दो लड़कों ने रुकवाई वैन, बाकी ने की लूटपाट

महाशिवरात्रि के चलते वह रोज की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में दूध-दही लेकर लखनऊ आ रहा था। जाम के चलते तड़के करीब चार बजे वह लखनऊ पहुंचा। उसे दूध-दही लेकर विकासनगर में बैंक ऑफ बड़ौदा के पास जाना था। डंडइया बाजार से गुजरते वक्त बदमाशों ने उसकी वैन रुकवा ली।

सुनीत ने बताया कि दो बदमाश लड़के वैन के सामने खडे़ हो गए, जिससे उसे ब्रेक लगाना पड़ा। दूध देने से इनकार किया तो चार-पांच बदमाश पीछे की तरफ से वैन पर चढ़ गए और सील तोड़ दी और विरोध के बावजूद दूध के पैकेट की क्रेट और कुछ दही के पैकेट लेकर भागने भाग गए।

ड्राइवर ने बताया कि उसने हीवेट पॉलीटेक्निक तक बदमाशों का पीछा किया। कुछ दूर जाने पर 20-25 बदमाश और खड़े नजर आ गए तो वह लौट आया और मॉडर्न कंट्रोल रूम को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें