फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं खुदकुशी कर रही हूं इसमें किसी का दोष नहीं’

Tue, 25 Nov 2014 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर इलाके में शनिवार रात मेडिकल की छात्रा कृतिका (25) ने फंदे से लटक खुदकुशी कर ली। मूलरूप से गोरखपुर की रहने वाली कृतिका बिहार के मुजफ्फरनगर के निजी मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस अंतिम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन


वह दो महीने पहले ही इंटर्नशिप के सिलसिले में लखनऊ आई थी। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने खुदकुशी के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।

पुलिस के मुताबिक गोरखपुर कैंट थाना क्षेत्र निवासी राधेश्याम की बेटी कृतिका विकासनगर सेक्टर तीन में दो माह से अपनी बहन ज्योति के साथ किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहकीकात में जुटी पुलिस

सुबह ज्योति गोरखपुर चली गई थी। वह घर पर अकेली थी। देर शाम ज्योति ने उसके नंबर पर कई कॉल किए मगर फोन नहीं उठा। इसके बाद ज्योति ने कृतिका की सहेली को फोन करके घर भेजा। सहेली रात में घर पहुंची और दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए।

मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को कमरे से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा है-मैं स्वयं खुदकुशी कर रही हूं इसमें किसी का कोई दोष नहीं है।

उसने आत्महत्या क्यों की, छात्रा यहां कहां से इंटर्नशिप कर रही थी, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। कृतिका की मौत की खबर पाकर परिजन गोरखपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें