फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में भैंस घुसी तो भाभी को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक देवर ने तमंचे से गोली मारकर भाभी की हत्या कर दी। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी भैंस देवर के खेत में चली गई थी।
विज्ञापन


बस इतनी सी बात पर उसने खूनी खेल कर डाला। भाभी की हत्या से गुस्साए सबसे छोटे देवर ने आरोपी की पत्नी को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना पर एएसपी, सीओ ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। हत्या आरोपी देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सलोन के काली तिवारी का पुरवा मजरे उमरी गांव निवासी जयराम चार भाई हैं। भाइयों में रामलखन, देशराज, छोटेलाल सभी अलग रहते हैं। जयराम शादियों में बैंड-बाजा का काम करता है।
विज्ञापन

जान बचाकर भागी भाभी तो दौड़ाकर ली जान

जयराम की भैंस सुबह तीसरे नंबर के भाई देशराज के उड़द की फसल में चली गई। जयराम की पत्नी केवलपती (45) भैंस हांकने गई। यह देख देशराज पहुंचा और उसने 315 बोर के तमंचे से भाभी केवलपती को गोली मार दी।

गोली उसके गाल को छीलते हुए आगे निकल गई। भाभी जान बचाकर भागी तो उसने दौड़ा लिया और सामने से सीने में गोली मार दी। इससे खून से लथपथ होकर केवलपती जमीन पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई।

केवलपती की हत्या की सूचना से उसका सबसे छोटा देवर छोटेलाल आक्रोशित हो उठा। उसने आरोपी की पत्नी माधुरी (48) को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें