फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को घेरा, फिर सरेआम काट दिया गला

Tue, 28 Jan 2014 09:33 AM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम में जमीन कब्जे को लेकर दबंगों ने सोमवार शाम एक घर पर धावा बोला।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के युवक को रिपोर्ट लिखाने के लिए जाते देख रास्ते में घेरा। ईंट से हमले के साथ बांके से गला काट डाला।

दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद खून से सना बांका लहराते हुए  उसकी दुकान पर पहुंचे और पत्नी को हत्या की जानकारी देकर धमकाते हुए चले गए। युवक की सरेराह हत्या से इलाका थर्रा गया।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हत्या में पांच नामजद सहित 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जानकीपुरम के गांव गोड़ियनपुरवा निवासी राजकुमार (32) का शाम 5:30 बजे गांव के ही संजय,अनिल,रंजीत,छोटू व पिंटू से झगड़ा हुआ था। हमलावरों ने राजकुमार व उसके बहनोई गौरीशंकर को पीट दिया।
विज्ञापन


राजकुमार ने दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने की बात कही और साइकिल लेकर थाने के लिए निकल पड़ा। इस पर पांच हमलावर उसके पीछे दौड़े। गांव से निकलते ही राजकुमार को घेर लिया।

ईंट से हमला करके उसे साइकिल समेत गिराया। इसके बाद बांके से गला काटकर हत्या कर दी। दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद खून से सना बांका लेकर हमलावर गांव में उसकी परचून की दुकान पर पहुंचे।

वहां बैठी उसकी पत्नी बिट्टी को हत्या की जानकारी देते हुए धमकाया और बांका लहराते हुए चले गए। राजकुमार की हत्या का पता चलते ही बिट्टी,सास बिटाना व परिवार के अन्य लोगों के साथ रोते-बिलखते मौके पर पहुंची।

युवक की सरेराह हत्या की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव के पास बिलख रही बिट्टी ने बताया कि राजकुमार के बहनोई गौरीशंकर ने 15 सौ वर्ग फीट जमीन कैटरिंग का काम करने वाले संजय को बेची थी।

संजय पूरी जमीन पर कब्जे की फिराक में था। इसे लेकर गौरीशंकर से कई बार झगड़ा हो चुका था। राष्ट्रवादी किसान यूनियन से जुड़े राजकुमार ने बहनोई की मदद कर रहा था। इससे संजय व उसके साथियों ने उससे रंजिश मान ली।
विज्ञापन


बिट्टी ने कहा कि संजय व उसके साथियों ने शाम को गौरीशंकर के घर धावा बोला था। राजकुमार ने विरोध जताया तो उसे भी पीट दिया। इस पर राजकुमार थाने जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें