युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। उसके मकान मालिक ने तुरंत यूपी 100 सेवा को फोन कर सूचना दी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम विकासचंद्र त्रिपाठी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। युवती को अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच चल रही है।
उसके शरीर पर मारपीट व खरोंचों के निशान हैं। उधर, युवती ने देर रात बयान दिया कि उसे एक युवक ले गया था। युवक का मुंह कपड़े से ढका था इसलिए वह पहचान नहीं सकी। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम का कहना है कि आरोपी युवती का कोई परिचित लग रहा है।