फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में प्रेमिका की बच्ची बन रही थी अड़ंगा तो विलेन बना प्रेमी, रास्ते से हटाने को किया ऐसा

Wed, 06 Mar 2019 08:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
आरोपी प्रेमी
विज्ञापन

प्रेमिका से शादी करने के लालच में प्रेमी ने उसकी चार साल की बच्ची को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया। पुलिस ने चार वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा कर दिया। अपहरण के आरोप ने बच्ची की मां के प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बच्ची को मुजफ्फरनगर के छपार से सकुशल बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष अजय सिंह ने चार वर्षीय बच्ची के अपहरण का खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार की देर शाम कलियर निवासी एक महिला की चार वर्षीय बच्ची घर के आंगन में खेलते वक्त संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।

पीड़ित मां ने कलियर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में पीड़ित मां ने बच्ची के अपहरण का आरोप अपने पति, ननद और पति के बहनोई पर लगाया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में बच्ची के पिता ने अपनी बेटी का अपहरण करने से इनकार किया। साथ ही उसने बताया कि उसकी पत्नी का कलियर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसके चलते विवाद में वह पत्नी से अलग रह रहा है।

उसने बताया कि आरोपी युवक उसका तलाक कराकर उसकी पत्नी से शादी करना चाहता है। इसके बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। प्रेमी युवक आसिफ पुत्र आफाक से कड़ाई से पूछताछ में उसने बताया कि दो साल से वह महिला से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उसके घरवाले बच्ची को साथ नहीं रखना चाहते थे।

इसी कारण उसने शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठाकर मुजफ्फरनगर के छपार में एक मंदिर के पास छोड़ आया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्ची को मुजफ्फरनगर के छपार से सकुशल बरामद कर लिया।

अपहरण की गई बच्ची छपार में मंगता नामक व्यक्ति को लावारिस हालत में मिली थी। तब से मंगता बच्ची की देखभाल कर रहा था। पुलिस ने आरोपी आसिफ के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें