फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा ने की हैवानियत, सदमे में पहुंची युवती

Sun, 11 Jan 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज क्षेत्र में मामा के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पीड़िता के अनुसार आठ माह पहले घर में अकेला पाकर मामा ने जबरदस्ती की। इसके बाद अक्सर घर आकर छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं मुंह खोलने पर परिवार को मारने की धमकी देने लगा। दरिंदगी के चलते युवती की मानसिक स्थिति तक बिगड़ गई। शक होने पर मां ने पूछा। सच का पता चलने पर सन्न रह गई। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक, हसनगंज खदरा निवासी 22 वर्षीय युवती मार्च 2014 को घर पर अकेली थी। इसी दौरान मामा रवि निषाद पहुंचा और छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध पर पीटने के साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

सच सुन, सन्न रह गई मां

दरिंदगी का शिकार युवती गुमसुम रहने लगी। यहां तक कि घर से निकलना तक बंद कर दिया। बेटी के व्यवहार में आए बदलाव को देखकर मां को शक हुआ। काफी पूछने पर पीड़िता ने फफक पड़ी और आपबीती सुनाई। सच जानकर मां सन्न रह गई।

पुलिस में शिकायत न होने से आरोपी बेखौफ हो गया और जबतब मौका पाकर घर आकर भांजी को तंग करने लगा। इस पर पीड़िता ने मां के साथ कोतवाली पहुंच शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रवि को गिरफ्तार करने की जगह पीड़िता को टरका दिया।

इस पर एसएसपी से शिकायत की गई, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी। उधर, मामले को संदिग्ध बताते हुए इंस्पेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें