फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के शक में शराब पीकर पत्नी को जिंदा फूंका

Tue, 05 May 2015 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंध होने के शक में पति ने मारने पीटने के बाद पत्नी को जिंदा फूंक दिया। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए। पति के फरार होने पर पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से रेफर होने पर कानपुर ले जाते वक्त महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव निवासी श्यामलाल और उसकी पत्नी रानी (46) के बीच रविवार रात विवाद हुआ। शराब के नशे में धुत श्यामलाल ने पत्नी के चरित्र पर शक जताते हुए उसकी पिटाई की।

इतने से भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसे फूंक दिया। मां को चीखता देख उसके बेटे रोहित ने शोर मचाया। मौके पर ग्रामीण जुट गए। इस बीच श्याम लाल मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

विज्ञापन

गांव के ही व्यक्ति पर था शक

आनन-फानन में बुरी तरह से झुलसी रानी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया।  

उसे कानपुर हैलट अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में मौत हो गई। गाजीपुर थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया श्यामलाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया गया है।
 
उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गईं हैं। जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि श्यामलाल को शक था कि उसकी पत्नी और गांव के एक व्यक्ति के बीच अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर वह पत्नी को प्रताड़ित करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें