फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने ही मारकर नमक के साथ बक्से में डाला था युवती को

Tue, 19 May 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पारा थाने के हंसखेड़ा की आश्रयहीन डूडा कॉलोनी में रविवार देरशाम राजगीर राजू के घर में बक्से में बंद मिला शव मजदूरी करने वाली श्रीदेवी का था। बंथरा थाने के अंबरपुर स्थित मायके में रह रही श्रीदेवी शनिवार सुबह काम की तलाश में निकली थी। माता-पिता उसे ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन


युवती के कत्ल की खबर पढ़कर पारा थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पारा थाने की टीम व क्राइम ब्रांच ने फरार राजू की तलाश में अनेक स्थानों पर दबिश दी, उसके परिवारीजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, बंथरा के अंबरपुर निवासी रामभरोसे सोमवार सुबह अपनी पत्नी शांती व परिवार के अन्य लोगों के साथ पारा थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी श्रीदेवी शनिवार सुबह खाना बांधकर मजदूरी के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन

राजू के साथ मजदूरी करती थी श्रीदेवी

वह राजगीर राजू की देखरेख में काम करती थी। श्रीदेवी के देरशाम तक न लौटने पर राजू को कॉल की। टालमटोल करते देख श्रीदेवी की अपने स्तर से तलाश कर रहे थे। पड़ोसियों ने हंस खेड़ा में राजू के घर में बक्से में बंद युवती का शव मिलने की खबर पढ़कर जानकारी दी।

एसओ पारा ने दंपती को फोटो दिखाए और उन्हें मॉर्च्युरी ले गए। वहां दंपती ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी श्रीदेवी के रूप में की और राजू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। रामभरोसे ने बताया कि पांच साल पहले उसने बिहार के रिंकू से श्रीदेवी की शादी करके ससुराल भेजा था।

वह तीन साल ससुराल में रही। गर्भवती होने पर रिंकू उसे मायके छोड़ गया। इसके रिंकू ने सुधि नहीं ली। उसका मोबाइल बंद हो गया। श्रीदेवी ने बच्ची को जन्म दिया। वक्त गुजरने के साथ रिंकू के लौटने की उम्मीद खत्म होने लगी। श्रीदेवी ने बेटी की परवरिश व घर का खर्च चलाने के लिए मजदूरी शुरू की।

वह सवेरे खाना बांधकर घर से निकलती और सरोजनीनगर इलाके में लेबर अड्डे से अन्य मजदूरों के साथ काम पर जाती थी। वहीं छह-सात महीने पहले राजगीर राजू से संपर्क हुआ। राजू ने हमदर्दी जताकर नजदीकी बनाई। घर आने लगा और श्रीदेवी भी बेफिक्र होकर उसके साथ काम पर जाती थी।
विज्ञापन

गलत धंधा करने से मना किया तो मार डाला

फरार राजू को सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस को शक है कि श्रीदेवी द्वारा गलत धंधे से इन्कार करने पर राजू ने उसका कत्ल किया। आश्रयहीन कॉलोनी के लोगों का कहना है कि राजू अक्सर संदिग्ध युवतियों को कमरे पर लाता था।

श्रीदेवी से राजू की दोस्ती की पुष्टि होने से पुलिस को शक है कि राजू मजदूरी करने वाली महिलाओं से सहानुभूति जताकर न सिर्फ उनका शोषण करता था, बल्कि उन्हें गलत धंधे में ले जाता था। माना जा रहा है कि श्रीदेवी को भी अपने घर ले जाकर दबाव बनाया। उसके द्वारा इन्कार करने पर कत्ल कर दिया।

एएसपी क्राइम अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि सर्विलांस से राजू का लोकेशन ट्रेस करके उसकी तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी पर ही पता चलेगा कि श्रीदेवी की हत्या की असल वजह क्या है?

उसके सिर पर वार के बाद गला घोंटकर मारा गया। माना जा रहा है कि राजू ने शव बक्से में बंद करके ठिकाने लगाने का इरादा बनाया था। किन्हीं कारणों के चलते शनिवार को बक्सा नहीं ले जा सका और रविवार रात से पहले पड़ोसियों को भनक लग गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें