फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को तलाक, नाबालिग बेटी से रेप करने लगा 'पति'

Tue, 19 May 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली पत्नी से बेटी थी। उसे तलाक दे दिया। दो बेटे हुए तो दूसरी पत्नी को तलाक दे दिया। अढाई साल से बेटी से रेप कर रहा था दरिंदा बाप। ये वारदात लुधियाना के हलवारा की है। यहां गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुराचार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


उक्त आरोपी पिछले ढाई साल से अपनी बेटी के साथ दुराचार कर रहा है। जब बेटी चिल्लाती तो आरोपी उसे धमकियां देता कि वह इस बारे में किसी को न बताए नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। पिता की धमकियों से डरती हुई किशोरी ने किसी को इस बारे में नहीं बताया। जब पिता के जुल्म करने की हद पार हो गई तो सब्र का बांध तोड़ किशोरी ने इसकी जानकारी अपने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को दी। जिसने इसकी शिकायत थाना सुधार में दी।

पुलिस ने इस मामले में किशोरी की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को भी इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी कलयुगी पिता को मंगलवार अदालत में पेश करेगी। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराने के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर के मौजूद न होने के कारण उसकी मेडिकल जांच नहीं हो सकी। अब पुलिस वीरवार को उसकी मेडिकल जांच कराएगी।
विज्ञापन
Trending Videos

पीड़ित किशोरी आरोपी की पहली पत्नी की बेटी

पीड़ित किशोरी द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसके पिता खेतीबाड़ी करते है और शराब पीने के आदी है। वह गांव में पड़ी काफी जमीन बेच कर शराब में उड़ा चुके है। पीड़ित किशोरी आरोपी की पहली पत्नी की बेटी है। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और उसने करीब नौ वर्ष पहले अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी कर ली।

दूसरी शादी से उसके दो बेटे हुए और उसने करीब चार वर्ष पहले अपनी दूसरी पत्नी को भी तलाक दे दिया। जिसके बाद किशोरी अपने दो सौतेले भाईयों के साथ घर पर रहती थी और आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुराचार करना शुरू कर दिया। कलयुगी पिता ने पिछले साल बेटी की पढ़ाई छुड़वा कर उसे घर के कामकाज पर लगा दिया।

इसी दौरान आरोपी लगातार उसके साथ दुराचार करता रहा और उसे धमकियां देता कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। सोमवार को किशोरी ने हिम्मत जुटा कर अपने गांव के एक व्यक्ति को इस बारे में बताया। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

किसके पास छोड़े पीड़ित किशोरी को

आरोपी पिता को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। पुलिस ने आरोपी पिता को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उसके बाद बच्चों की देखभाल करने वाला घर पर कोई नहीं है। पीड़ित के चाचा और उसकी बुआ ने उन्हें अपने पास रखने से मना कर दिया है। पीड़ित किशोरी ने भी पिता की ऐसी हरकतों के बाद अपने घर जाने से मना कर दिया है।

उसका कहना है कि अगर वह घर जाएगी तो उसके चाचा व अन्य परिजन उनके साथ मारपीट करेंगे कि उसने अपने पिता के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित किशोरी ने पुलिस से कहा कि वह गांव में किसी के घर भी रह लेगी, लेकिन गांव के लोग भी उसे अपने पास रखने को तैयार नहीं।

जिसके बाद पुलिस के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है कि इन तीनों बच्चों की देखभाल के लिए उन्हें कहा छोड़ा जाए। इस मामले में थाना सुधार के एसएचओ राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मेडिकल जांच मंगलवार को होगी। पीड़ित बच्ची और उसके दोनों भाईयों की देखभाल के इंतजाम भी किए जा रहे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें