मड़ियांव इलाके में रहने वाली महिला का मोबाइल हैक कर सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप के जरिए अश्लील मेसेज व फोटो भेजे गये। महिला ने मोबाइल बंद कर लिया तो आरोपी युवक ने फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड कर दी।
पीड़िता ने वीमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक वीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच साइबर क्राइम सेल की मदद से कर रहे हैं।
प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव वीर सिंह के मुताबिक इलाके में रहने वाली महिला का मोबाइल हैक हो गया। पीड़िता के मुताबिक मोबाइल हैक कर व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो लगाने के साथ ही मैसेज भेज रहा है। पहले तो पीड़िता ने अनदेखा किया लेकिन 6 जनवरी की रात से लगातार अश्लील फोटो आने लगी। पीड़िता ने परेशान होकर वीमेन पॉवर लाइन 1090 पर शिकायत की लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
पीड़िता ने तीन दिन तक मोबाइल बंद रखा। इसके बाद हैकर ने फेसबुक पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिया। पीड़िता ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। जहां थाने में मुकदमा दर्ज करने की सलाह दी गई। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।