लखनऊ में बृहस्पतिवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वजीरगंज की पांडेयगंज चौकी के पास बेकाबू टेंपो ने पैदल मंदिर जा रहे सुमित (23) को रौंद दिया। लोगों ने टेंपो चालक को घेर लिया तो वह घायल को साथ लेकर अस्पताल के लिए निकला।
लेकिन वजीरगंज के जुबली इंटर कॉलेज ढाल के पास फेंककर भाग निकला। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज पंकज सिंह ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित नगर महापालिका स्कूल के पास रहने वाला सुमित बिरहाना में एक आटा चक्की पर काम करता था।
वह बृहस्पतिवार सुबह पांडेयगंज चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर पैदल जा रहा था। इस बीच गल्लामंडी में चारबाग से रकाबगंज जा रही टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने टेंपो को घेर लिया तो उसने टेंपो में सुमित को रखा और ट्रॉमा के लिए निकल
तलाश में भटक रहे परिवारीजनों ने देखा
सुमित(फाइल फोटो)
- फोटो : amarujala
भाई अंकित के मुताबिक, सुबह मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि सुमित हादसे में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ परिचितों के साथ पहुंचा, लेकिन सुमित वहां नहीं मिला। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां भी निराशा ही हाथ लगी।
लौटते समय जुबली इंटर कॉलेज के ढाल पर भीड़ देखकर रुक गए। पास जाकर देखा तो सड़क किनारे सुमित बेसुध पड़ा था। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी टेंपो चालक की तलाश की जा रही है।