फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे 3 लाख, गिरफ्तार

Sat, 07 Sep 2013 08:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार सुबह पार्क रोड से एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने आजमगढ़ के एक युवक को स्वास्थ्य विभाग में डार्करूम सहायक की नौकरी के लिए तीन लाख मांगे थे।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि आजमगढ़ के आशुतोष कुमार वर्मा की शिकायत पर पार्क रोड चौकी इंचार्ज प्रेमचंद्र सिंह ने राजभवन रोड पर घेराबंदी कर जानकीपुरम के अलीशानगर निवासी जुहैब को गिरफ्तार किया है।

जुहैब ने आशुतोष को स्वास्थ्य विभाग में डार्करूम सहायक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये मांगे थे। आशुतोष ने बताया कि आवेदन के बाद स्वास्थ्य विभाग के ऑफिस में आवाजाही के दौरान कुछ दिनों पहले जुहैब से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन


उसने अफसरों से अच्छी पहचान की बात कहकर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। दो दिन बाद फोन कर तीन लाख मांगे। संदेह होने पर आशुतोष ने उच्चाधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही हजरतगंज पुलिस से शिकायत की थी।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाले एसआई प्रेमचंद्र का कहना है कि फीरोजाबाद निवासी जुहैब जानकीपुरम के अलीशानगर में रहकर विभिन्न दफ्तरों के चक्कर काटता रहता है।
विज्ञापन


इस दौरान नौकरी के सिलसिले में या किसी अन्य काम से आने वाले लोगों को अपनी पहुंच का झांसा देकर नजदीकी बनाता। इसके बाद काम कराने के बहाने रकम ऐंठता था।

स्वास्थ्य विभाग में डार्क सहायक की नौकरी का आवेदन करने वाले कई युवकों को फंसाने की कोशिश में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें