फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की बेटी से दिनदहाड़े लूट ली चेन

Sat, 07 Sep 2013 08:10 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव में बृहस्पतिवार सुबह बाइक सवार बदमाश स्कूटी सवार युवती के गले से चेन लूट ले गए।
विज्ञापन


युवती मलिहाबाद से सपा विधायक इंदल रावत की बेटी है। विधायक पुत्री से दिनदहाड़े लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। लुटेरों की तलाश में इलाके में घेराबंदी की गई।

बावजूद इसके लुटेरों को कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही बदमाशों के जल्द पकड़े जाने का दावा किया है। विधायक इंदल रावत की बेटी रूपा मड़ियांव स्थित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रूपा दोपहर करीब 12 बजे किसी काम से बाहर निकली थी। स्कूटी से लौट रही रूपा हॉस्टल के पास पहुंची ही थी कि पास आई बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक ने गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली।
विज्ञापन


अचानक हुई वारदात से स्कूटी गिरते-गिरते बची। किसी तरह संभलते हुए शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग कुछ समझते इससे पहले ही लुटेरे फरार हो गए।

रूपा ने पिता के साथ ही जानकीपुरम में रहने वाले अपने भाई पंकज को सूचना दी। विधायक से जुड़ा मामला होने के चलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कराई गई लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका।

पंकज की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें