फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: पंजाब से वापस नहीं आई पत्नी तो युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Sun, 05 Sep 2021 05:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

पत्नी के गांव आने से इनकार करने पर युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। मामले में परिवार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के थाना सकरन इलाके में रविवार की सुबह एक युवक ने अवैध असलहे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे पंजाब में रह रही पत्नी से घर न आने को लेकर हुए विवाद की वजह बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल असलहे को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। सकरन इलाके के गांव कम्हरिया महरिया निवासी शैलेंद्र वर्मा (35) ने रविवार की सुबह घर के कमरे में खुद को गोली मार ली। फायर लगते ही वह मौके पर लहूलुहान होकर गिर गया। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पर युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उसे सांडा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर मृतक के परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। हालांकि, गांव में हो रही चर्चाओं की माने तो युवक काम के सिलसिले में पंजाब गया था। पंजाब में काम करने के दौरान उसका वहीं की निवासी एक युवती से प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी।
विज्ञापन


बताते हैं कि विवाह के बाद युवक पत्नी को लेकर कई बार गांव आया लेकिन इधर लंबे समय से पत्नी गांव नहीं आ रही थी। इसी को लेकर दंपती के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि इसी विवाद से परेशान होकर युवक ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस बारे में एसओ सकरन पुष्पराज कुशवाहा ने बताया कि युवक का पत्नी से घर आने को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी घर नहीं आ रही थी। इसी बात को लेकर युवक ने गोली मारकर जान दे दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें