फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसने खुदकुशी की या पत्नी ने कराई हत्या!

Wed, 25 Sep 2013 08:01 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग के मवैया में मंगलवार को बाहर से बंद मकान के कमरे में फंदे से लटकता शव मिला।
विज्ञापन


दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हत्या की रिपोर्ट लिखाने पहुंचे उसके भाई को पुलिस ने टरका दिया।
सुरेंद्र सिंह (28) मवैया में पत्नी रीतिका व बच्चियों पूर्णिमा (7) व पारुल (5) के साथ रहता था। मकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया था।
विज्ञापन


ताला तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस को सुरेंद्र का शव धन्नी से लटकता मिला। एसएचओ आलमबाग ऋषिकेश यादव के मुताबिक, मृतक शराब का आदी थी। नशे में अक्सर पत्नी से मारपीट करता था।

इससे तंग आकर चार महीने पहले पत्नी बच्चियों को लेकर पास स्थित अपने मायके चली गई थी। नशे और डिप्रेशन में सुरेंद्र ने खुदकुशी कर ली। वहीं, भाई वीरेंद्र ने पत्नी और सालियों और साढ़ू पर हत्या का आरोप लाया है।
विज्ञापन


वीरेंद्र के अनुसार भाई के दोनों हाथ टेलीफोन के तार से बंधे और मुंह में कपड़ा ठुंसा था। शरीर पर चोट के निशान भी थे, जो हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें