फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को खरीदकर लाया, काम नहीं आई तो जिंदा जलाया

Wed, 08 Apr 2015 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत थाना क्षेत्र के ईश्वरीनगला गांव में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति ने खरीदकर लाई किशोरी से जमकर मारपीट की और बाद में उसे जिंदा जला दिया। किशोरी को आरोपी कासगंज इलाके से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किशोरी के भागने की कोशिश करने पर आरोपी ने दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी का अधजला शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

साथ ही मामला दर्ज कर आरोपी के बड़े भाई और रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया, जबकि आरोपी फरार हो गया।  पुलिस के मुताबिक ईश्वरीनगला गांव निवासी शिव सिंह (45) राज मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

तीस हजार रुपए में खरीदी थी लड़की

वह करीब 15 दिन पहले कासगंज क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी को 30,000 रुपये में खरीदकर लाया था। इस सौदे को कासगंज के गांव तरसी में रह रहे आरोपी के बहनोई ने कराया था।

सोमवार रात किशोरी की भागने की कोशिश से नाराज शिव सिंह ने मंगलवार सुबह घर पर उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। इसके बाद आरोपी ने अधजले शव को नदी किनारे ले जाकर ठिकाने लगाने की कोशिश भी की। इस बीच सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई।

उसहैत के थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि लड़की का नाम अनीता बताया जा रहा है। उसके घर-परिवार के बारे में पता नहीं चल सका है। आरोपी के बहन-बहनोई से पूछताछ की जाएगी। मौके से तीन लोगों को पकड़ा था।

आरोपी के बड़े भाई रामपाल और रिश्तेदार रामनाथ गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। एक अन्य का कोई रोल न होने पर उसे छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें