फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के ड्राइवर ने नौकरानी से किया रेप

Thu, 17 Jul 2014 07:08 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई में कार्डियोलॉजी की डॉक्टर के घर पर काम करने वाली नौकरानी को अकेला पाकर ड्राइवर राकेश उर्फ रामू ने जबरदस्ती की।
विज्ञापन


पीड़िता ने घर जाकर परिवारीजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद हरिजन एक्ट व रेप की धारा में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीजीआई कैंपस के टाइप फोर में रहने वाली डॉक्टर के पति केजीएमयू में मेडिसिन विभाग में डॉक्टर हैं। दोनों को सुबह ड्यूटी पर छोड़ने के बाद बाबूखेड़ा कल्ली पश्चिम निवासी ड्राइवर राकेश उर्फ रामू कार लेकर घर आया।
विज्ञापन


घर पर नौकरानी को अकेला देख जोर जबरदस्ती की और शिकायत करने पर धमकाया। घबराई युवती घर पहुंची और परिवारवालों को पूरा मामला बताया।

शाम को ही परिवार के लोग पीड़िता को लेकर पीजीआई थाना पहुंचे और रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी रामू को गिरफ्तार कर लिया है।

बताते हैं कि डॉक्टर के घर पर हसनगंज के कुम्हारनटोला खदरा चुंगी निवासी युवती घरेलू कामकाज के लिए कई सालों से आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें