फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा शातिर लुटेरा 'तीस मार खां'!

Thu, 22 Aug 2013 05:33 PM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
वह बेहद शातिर लुटेरा है। वारदात को इतने करीने से अंजाम देता, कि पुलिस को हवा तक नहीं लगती। सारे इंतजाम धरे के धरे रह जाते और वह फरार हो जाता।
विज्ञापन


लेकिन, गुरुवार को पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। राजाजीपुरम इलाके में एक ट्रैफिक चेकिंग ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसके लिए सूबे की पुलिस बरसों से जद्दोजहद कर रही थी।
विज्ञापन


तालकटोरा के हिस्ट्रीशीटर बंटी सागर उर्फ संजीव को हेड कांस्टेबल मनोज मिश्रा ने सरेराह दौड़ाकर धर दबोचा।

दरअसल, संजीव बाइक पर अपने दोस्त गुड्डू के साथ कहीं जा रहा था कि सड़क पर चेकिंग होती देख वह खड़बड़ा गया। पुलिस के रोकने पर गुड्डू ने तमंचा तान दिया और वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल मनोज मिश्रा ने भी उनका पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूर पर मनोज ने संजीव को तो गिरा दिया, लेकिन गुड्डू हाथ से निकल गया।

संजीव पर अब तक लूट के 30 मुकदमे दर्ज हैं और इसे पकड़ने के लिए दो बार ईनाम भी रखा जा चुका है। अब, पुलिस उससे सारे राज उगलवाने में लग गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें