फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका ने प्रेमी के सिर में मारी दस गोलियां

Thu, 22 Aug 2013 03:28 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवती ने अपने प्रेमी के सिर में 10 गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


श्याम धोडी ऑस्ट्रेलिया में क्वींसलैंड के गोल्ड कोस्ट में अपना कारोबार करता था। 27 वर्षीय प्रेमिका मेलिसा ली शॉ ने उसकी हत्या कर दी। मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में भेज दिया गया। पांच नवंबर को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस का मानना है कि मेलिसा को श्याम का साथ रास नहीं आ रहा था। उसके एक अन्य पुरुष एडम जेम्स गूलेय से भी अंतरंग संबंध बन गए थे।

जांच में पता चला है कि मेलिसा ने एडम को अपने प्रेमी की हत्या करने को कहा था। जिसके बाद मार्च में एडम ने श्याम से मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मेलिसा के वकील का कहना है कि उसके खिलाफ केस बेहद कमजोर है। उसे विश्वास है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान सभी आरोप निराधार साबित होंगे। दो साल पहले श्याम दिवालिया हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें