फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NTPC के जेई के घर लाखों की लूट

Fri, 03 Oct 2014 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के जगदीशपुरम में बुधवार रात एनटीपीसी के एक जेई के घर में डकैती पड़ी। डकैतों ने पहले किराएदार भाई-बहन को पीटा।
विज्ञापन


बाद में सो रहे जेई के बेटे पर हमला कर उसे घायल कर दिया। डकैत करीबन चार से पांच लाख रुपये का माल लूट ले गए।

मोहल्ले वालों ने घायल बेटे व किराएदारों को अस्पताल पहुंचाया। जेई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उसका दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। ऊंचाहार स्थित एनटीपीसी में बिंदा प्रसाद जूनियर इंजीनियर(ऑपरेशन) के पद पर तैनात हैं।

जगदीशपुरम में उनका एक मकान है। वह अपने परिवार के साथ एनटीपीसी में ही रहते हैं। बड़ा बेटा सुनील कुमार और उसकी पत्नी गीता यहां शहर के मकान में रहते हैं।
विज्ञापन


महराजगंज की रहने वाली मीना श्रीवास्तव अपने बेटे निर्भय (18) और बेटी पल्लवी के साथ इंजीनियर के मकान में किराए पर रहते हैं।

बुधवार रात करीब डेढ़ बजे छह-सात डकैतों ने जूनियर इंजीनियर के घर धावा बोल दिया। उस समय घर में सभी लोग सो रहे थे। परिवारीजनों के मुताबिक, डकैत पहले किराएदार के कमरे में घुसे।
विज्ञापन


वहां पल्लवी और निर्भय को पीटा। उनसे मकान मालिक का कमरा पूछा। इसके बाद सुनील के कमरे के दरवाजे को तोड़ कर वे अंदर घुसे।

सुनील कुछ समझ पाता, इससे पहले ही उस पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। चीखपुकार सुन मोहल्ले के लोग इकट्ठे होने लगे तो डकैत भाग निकले। मोहल्लेवासियों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

उधर एनटीपीसी के पीआरओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि बिंदा प्रसाद उनके संस्थान में जेई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें