फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने दरोगा को कचहरी में धुना, रिवॉल्वर छीनने की कोशिश

Fri, 20 Nov 2015 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली के दीवानी कचहरी में शुक्रवार को उस वक्त बवाल हो गया, जब वकीलों ने मिलकर सेमरी चौकी इंचार्ज की पिटाई कर दी। बड़ी संख्या में एकत्र वकीलों ने दरोगा को जमकर पीटा और उसकी रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। बीचबचाव में आए होमगार्ड की पिटाई और महिला कांस्टेबल से अभद्रता भी की गई। इससे कचहरी में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


दरोगा लड़की भगाए जाने के एक मामले में पीड़िता का बयान कराने कोर्ट आया था। सीओ सिटी सुशील कुमार ने वकीलों को समझाबुझा कर हालात काबू में किया। मामले में दरोगा ने दो अधिवक्ताओं को नामजद करते हुए 28 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

खीरों थाना क्षेत्र की सेमरी चौकी के इंचार्ज नीरज द्विवेदी शुक्रवार को लड़की भगाए जाने के एक मामले में पीड़िता का बयान कराने के लिए कचहरी आए थे। चौकी इंचार्ज के साथ उनका हमराही (होमगार्ड) आरसी अवस्थी और महिला कांस्टेबल सोनल पांडेय भी थी।
विज्ञापन


कचहरी परिसर में ही किसी बात को लेकर दरोगा और वकीलों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते तमाम अधिवक्ता एकत्र हो गए।

सभी ने मिलकर दरोगा को पीटना शुरू कर दिया। यही नहीं गुस्साए वकीलों ने दरोगा की सरकारी रिवाल्वर भी छीनने का प्रयास किया। होमगार्ड ने बीचबचाव की कोशिश की उसको भी धक्का देकर गिरा गया। महिला सिपाही से भी बदसलूकी की।

पुलिस अफसरों में मचा हड़कंप

पुलिस कर्मियों की पिटाई से कचहरी में अफरातफरी मच गई। चौकी इंचार्ज से मारपीट की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया।

सीओ सिटी सुशील कुमार सदर कोतवाली और मिल एरिया समेत कई थानों की फोर्स के साथ कचहरी पहुंचे। सीओ सिटी ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग से वकीलों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद दरोगा समेत अन्य पुलिस कर्मियों को मेडिकल के लिए भेजा गया।

बिना किसी बात के वकीलों ने बोला हमला : चौकी इंचार्ज
सेमरी चौकी इंचार्ज नीरज द्विवेदी का कहना है कि वह एक पीड़िता का बयान दर्ज कराने कोर्ट आए थे। वहां वकीलों ने बिना किसी बात के उन पर हमला बोल दिया। सरकारी रिवाल्वर छीनने की कोशिश की। हमराही को धक्का देकर गिरा दिया। महिला कांस्टेबल से भी बदसलूकी की।

दरोगा का कहना है कि सदर कोतवाली में तैनाती के दौरान अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह का वाहन सीज करने की वजह से उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन

दबाव बनाने के लिए लिखाया गया मुकदमा

दरोगा के साथ मारपीट में नामजद अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह का कहना है कि दरोगा शहर कोतवाली में तैनात था। तब भी उनके साथ न सिर्फ मारपीट की थी, बल्कि रिवाल्वर दिखाकर धमकाया भी। इस मामले में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट में 156(3) के तहत अपील कर रखी है। इसी को लेकर दबाव बनाने के लिए उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अधिवक्ताओं के हित में लड़ी जाएगी लड़ाई : अध्यक्ष
सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि अधिवक्ताओं और चौकी इंचार्ज के बीच कहासुनी की बात जानकारी में आई है। वकीलों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। अधिवक्ता हितों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

मामले पर क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार का कहना है कि सदर कोतवाली में रहते हुए दरोगा नीरज द्विवेदी ने वकील सुनील कुमार सिंह की कार का चालान कर दिया था। इस कार्रवाई को लेकर दरोगा को वकीलों ने कोर्ट में देख लेने की धमकी भी दी थी। इसी परिपेक्ष्य में चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट की गई। उसकी रिवाल्वर तक छीनने की कोशिश हुई। मामले में संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह समेत 25-30 अज्ञात अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें