फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे मजदूर को रौंदा, मौत

Thu, 17 Jan 2019 03:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के हजरतगंज के बैकुंठ धाम रोड पर बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बेकाबू रोडवेज बस ने सड़क  पार कर रहे एक मजदूर की जान ले ली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने बस को 1090 चौराहे के पास रुकवा लिया। मौके से चालक भाग निकला, जबकि परिचालक को पुलिस ने दबोच लिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान नगराम के ज्ञानेश्वर (22) के रूप में हुई। वह लखनऊ में मजदूरी करता था। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज राधारमण सिंह के मुताबिक, उसके हाथ में एक बोरी भी थी। पुलिस ने बस चालक गोपाल के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उसकी तलाश की जा रही है। जबकि परिचालक रविंद्र कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, हादसे के बाद बैकुंठ धाम रोड पर आधा घंटा तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वापस कराया किराया

यूपी पुलिस
पीआरवी 490 व 466 पर तैनात पुलिस कर्मियों ने परिचालक को हिरासत में लेकर गोंडा जा रही सवारियों का किराया उससे वापस करवाया। बस में बैठे कुछ बुजुर्गों को पुलिसवालों ने गोंडा जा रही दूसरी बस को रुकवाकर बैठा दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें