फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अधेड़ की गला काट कर हत्या, इस कारण दिया गया वारदात को अंजाम 

Thu, 17 Jan 2019 01:54 PM IST
shashikant misra क्राइम डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मृतक के घर के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में मंगलवार की देर रात हुए हत्या की वारदात से सनसनी मच गई। देवडीह बसिरका गांव में मंगलवार की रात रामसरित राम (45) की गला काट कर हत्या कर दी गई। हत्यारों को पकड़ने के प्रयास में मृतक की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बेटी मीरा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य फरार हैं। घटना का कारण बेटे की हत्या का बदला लेना बताया जा रहा है।

रामसरित (45) देवडीह बसिरका गांव का निवासी था। मंगलवार की रात वह पत्नी प्रेमा और पांच वर्षीय पोते रौनक के साथ घर के सामने मड़ई में सो रहा था। बेटी मीरा (22), बहन पुनीता और दादी के साथ घर में सो रही थी।
विज्ञापन


रात एक बजे अचानक रौनक जोर से रोने लगा। उसका रोना सुन प्रेमा जगी तो देखा कि दो लोग मड़ई से निकल कर भाग रहे थे और पास में रामसरित लहूलुहान पड़ा था। प्रेमा चिल्लाते हुए उन्हें पकड़ने दौड़ी तो सामने से मीरा भी आ गई। मां-बेटी दोनों आरोपियों से भिड़ गई। हमलावरों ने दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

इस दौरान चेहरा खुलने से एक हत्यारे को उन लोगों ने पहचान लिया। डायल 100 पुलिस तीनों को पीएचसी अतरौलिया ले आई जहां डाक्टर ने रामसरित को मृत घोषित कर दिया। जबकि मां-बेटी को जिला अस्पताल भेज दिया। मीरा ने गांव के छोटू, रामफेर, रामबरन और उसके साले अरविंद के विरुद्ध हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छोटू और रामफेर को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व इकलौते बेटे की प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का बदला लेने के लिए रामबरन ने वारदात को अंजाम दिया है। दो आरोपी गिरफ्तार हैं। शेष की तलाश की जा रही ।
विज्ञापन

काफी दिनों से सुलग रही थी बदले की आग

रामसरित की हत्या की साजिश काफी दिनों से हो रही थी। पुलिस के मुताबिक रामसरित ने प्रेम प्रसंग के चलते पड़ोसी रामबरन के इकलौते बेटे अन्नू की कुल्हाड़ी से पैर काटकर हत्या कर दी थी। हालांकि अन्नू के घर वाले इस बात को समझ नहीं पाए और बिना केस दर्ज कराए ही अन्नू का अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन बदले की भावना तभी से सुलग रही थी।

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामसरित की बेटी से रामबरन के इकलौते बेटे अन्नू का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इन दोनों का वीडियो वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर राम सरित ने नौ फरवरी 2018 को कुल्हाड़ी से अन्नू का पैर काट दिया था। इलाज के दौरान अन्नू की मौत हो गई। परिवारवालों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

यह मामला भी शांत हो गया था। करीब चार माह पूर्व रामसरित ने अपना मकान बनाकर पट्टीदार रामफेर का दरवाजा बंद कर दिया। रास्ते के विवाद को लेकर दोनों ने मुकदमा चल रहा है। करीब ढाई माह पूर्व रामफेर की मुर्गी रामसरित के दरवाजे पर पहुंच गई।

इस दौरान रामसरित ने रामफेर को धमकी दी कि जैसे अन्नू को मारा उसी तरह से तुम्हारी भी हत्या कर दूंगा। रामसरित की यह बात रामफेर के जरिए रामबरन को पता चला कि उसके बेटे की हत्या की गई थी तभी वह रामसरित की हत्या करने की योजना बनाने लगा था।

मंगलवार की रात रामबरन ने अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना निवासी अपने साले अरविंद कुमार को बुलाया। योजना के तहत अरविंद और रामबरन मुंह ढंककर कुल्हाड़ी लेकर रामसरित की मड़ई में घुसे और गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान प्रेमा और बेटी मीरा उनसे भिड़ गईं और दोनों ने रामबरन और उसके साले को पहचान लिया, जबकि दूर खड़े रामफेर और छोटू भाग निकले। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें