फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो कोचिंग से लौट रही थी, तभी किसी ने कार में खींच लिया

Wed, 02 Apr 2014 01:47 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना में कोचिंग से लौट रही छात्रा का कार सवार युवक ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


सुनसान स्थान पर ले गया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। इस पर छात्रा भिड़ गई और गोली मारने के लिए ललकारा। इससे घबराया युवक छात्रा को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उधर, पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए पड़ताल कर रही है।

मूलरूप से हमीरपुर के एक ग्राम प्रधान की बेटी यहां मदारीखेड़ा में फूफा के घर पर रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही है।

साथ ही छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा की कोचिंग भी जाती है। रविवार रात साढ़े आठ बजे वह कोचिंग से अकेले लौट रही थी।

छात्रा का कहना है कि एलडीए कॉलोनी सेक्टर जी स्थित पैराडाइज गेस्टहाउस के पास इंडिका कार खड़ी थी।

जैसे ही छात्रा कार के पास आई, किसी ने उसे कार में खींच लिया और दरवाजे लॉक कर चालक भागने लगा।

छात्रा का कहना है कि चालक ने उस पर तमंचा तान दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। इन्कार पर जानमाल की धमकी दी।

इसके बाद छात्रा चालक से भिड़ गई और गोली चलाने को कहा। इससे चालक घबरा गया और किसी के कहने पर अपहरण करने की बात कही।

इसके बाद माफी मांगते हुए उसे घर से कुछ दूर सन्नाटे में छोड़कर भाग निकला। सोमवार को छात्रा ने फूफा को पूरी घटना बताई।

इसके बाद अज्ञात कार चालक के खिलाफ आशियाना थाना में एफआईआर दर्ज की गई। दरोगा विजय कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा युवक के अकेले ही ले जाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि घर के पास से ही उसे उठाया गया। जबकि उस जगह पर खासी चहल-पहल रहती है।

छात्रा की किसी से रंजिश है न प्रेम संबंध। वह अगवा करने वाले युवक को पहचानती तक नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें