फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की समझदारी से घूस लेते पकड़े गए लेखपाल व कानूनगो

Fri, 23 Jun 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ के इटौंजा में जमीन पैमाइश के नाम पर किसान से रिश्वत लेने के आरोप में शुक्रवार की दोपहर भष्टाचार निवारण संगठन ने तहसील के लेखपाल व कार्यवाहक कानूनगो चन्द्र भूषण उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका साथी फरार है। भष्टाचार निवारण संगठन के द्वारा दो लेखपालों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इटौंजा के महोना कस्बे में किसान बरकत अली का अपने पडोसी से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। किसान के द्वारा इसकी शिकायत तहसील दिवस व कई आला अधिकारियों से की थी।

इस पर अधिकारियों ने महोना के लेखपाल विमल किशोर व बगहा के लेखपाल व इटौंजा सर्किल का कार्यवाहक कानूनगो का कार्य देख रहे चन्द्र भूषण उर्फ पप्पू को जमीन की पैमाइश करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


किसान की जमीन पैमाइश करने के नाम पर लेखपाल विमल किशोर व कार्यवाहक कानूनगो-लेखपाल चन्द्र भूषण उर्फ पप्पू ने किसान बरकत अली से 35 हजार की रिश्वत मांगी। किसान ने गरीबी का वास्ता दिया तो दोनों ने दस हजार में सौदा तय कर लिया। किसान ने इसकी शिकायत भष्टाचार निवारण संगठन के अधिकारियों से की। अधिकारियों के निर्देश पर इंस्पेक्टर सुंदर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। कार्यवाही की योजना तय हुई। किसान बरकत अली ने महोना के लेखपाल विमल किशोर को फोन कर रिश्वत के दस हजार रूपये देने की बात कही।
विज्ञापन

इस तरह आया पकड़ में

लेखपाल विमल किशोर ने कही और व्यस्त होने की बात कही और रिश्वत के दस हजार रूपये इटौंजा में माल रोड पर रायपुर राजा मोड के पास स्थित अजीत पुलिया के पास बैठे इटौंजा सर्किल के कार्यवाहक कानूनगो व बगहा के लेखपाल चन्द्र भूषण उर्फ पप्पू को देने की बात कही।

किसान ने मौंके पर जाकर कार्यवाहक कानूनगो चन्द्र भूषण उर्फ पप्पू को दस हजार की रकम दी। इसी दौरान भष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने कार्यवाहक कानूनगो व लेखपाल चन्द्रभूषण उर्फ पप्पू को गिरफतार कर लिया।

उसके पास से किसान के द्वारा दस हजार रूपये भी बरामद कर लिये गये। बरामद दस हजार रूपयों में चार नोट नोट हजार के और चार नोट पांच सौ के है। भष्टाचार निवारण संगठन की टीम पकडे गये कार्यवाहक कानूनगो व लेखपाल चन्द्रभूषण उर्फ पप्पू को पकड कर इटौंजा थाने ले गई। भष्टाचार निवारण संगठन के इंस्पेक्टर की तहरीर पर थाने में कार्यवाहक कानूनगो व लेखपाल चन्द्रभूषण उर्फ पप्पू व लेखपाल विमल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी लेखपाल विमल किशोर अभी तक फरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें