फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी शॉप से सवा दो लाख के गहने उड़ाए

Sun, 12 Jan 2014 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव में दो बदमाशों ने दुकान बंद कर रहे सर्राफ को चांदी का सिक्का दिखाने में उलझाया और सवा दो लाख के गहनों से भरा बैग लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई। बदमाशों का कुछ पता न चलने पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की है।

मड़ियांव के भरतनगर निवासी अनिल सोनी शुक्रवार रात आठ बजे श्रीनगर स्थित दीप ज्वैलर्स नामक अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे।

छोटा भाई राजकुमार मोहल्ला गायत्रीनगर स्थित अपनी ज्वैलरी शॉप बंद कर गहनों से भरा बैग लेकर पहुंचा। अनिल ने भी अपनी दुकान के गहने बैग में रखे।

राजकुमार कुछ सामान लाने पड़ोस की दुकान पर चला गया। इस बीच एक बाइक दुकान के सामने आकर रुकी। बाइक से उतरे युवक ने अनिल से चांदी का सिक्का दिखाने को कहा।

दुकान बंद करते समय आए ग्राहक को बैठने के लिए कहते हुए अनिल ने चांदी का सिक्का निकालने के लिए तिजोरी की तरफ मुड़ा। मौका पाकर बदमाश ने काउंटर पर रखा गहनों से भरा बैग उठाया और बाहर की तरफ भागा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। गहनों से भरा बैग लेकर भागते देख अनिल शोर मचाते हुए दौड़ा। आसपास के दुकानदारों के आने से पहले बदमाश भाग निकले।

व्यापारियों की सूचना पर पहुंची। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी के साथ चेकिंग कराई। बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर रघुवीर सिंह ने बताया कि अनिल सोनी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें