फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध वाले ने बनाए अवैध संबंध, दोस्त ने मारी गोली

Wed, 15 Jan 2014 10:40 AM IST
अनिल त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर के गौरी बाजार नहर के पास सोमवार सुबह साथी ने ही दूधिए पर तमंचे से फायर कर दिया। निशाना चूकने से दूधिया बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही तमंचा बरामद कर लिया है। हमला अवैध संबंधों के चलते किया गया।

एसओ सरोजनीनगर रामनरेश यादव के मुताबिक सरोजनीनगर के रहीमाबाद गांव निवासी रंजीत सिंह यादव दूध बेचता है।

रंजीत के गौरी बाजार निवासी नन्हें यादव की पत्नी से अवैध संबंध थे। इतना ही नहीं डेढ़ माह पहले नन्हें की पत्नी बच्चों को छोड़कर रंजीत के पास रहने चले गई थी।

इसे लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी। 13 दिसंबर को सुबह रंजीत साइकिल से गौरी बाजार दूध देने गया था। वापसी में गौरी बाजार नहर के पास नन्हें ने उसे रोका और बच्चों को भी ले जाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहासुनी बढ़ने पर नन्हें ने तमंचा निकाला और रंजीत को निशाना बताने हुए फायर कर दिया। गोली रंजीत के शरीर को छूते हुए निकल गई।

पुलिस ने रंजीत की तहरीर पर देर रात नन्हें को दबोच लिया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूलते हुए विश्वास घात का बदला लेने के इरादे से हमला करने की बात स्वीकारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें