फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच चौराहे पिट रही थी खाकी, बचाने आई क्यूआरटी

Tue, 27 Aug 2013 03:15 AM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
हजरतगंज में नोकिया के डीलर की कार एक दरोगा की बाइक से टकरा गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन


मालिक से झगड़ा होते देख कर्मचारियों ने दरोगा को घेर लिया और पीटते हुए ऑफिस में घसीट ले गए। सूचना पर पहुंची क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) ने दरोगा को छुड़ाने के साथ ही डीलर को गिरफ्तार कर लिया।

थोड़ी देर बाद चार कर्मचारियों को भी हिरासत में ले लिया गया। धरपकड़ शुरू होते ही डीलर के समर्थक हजरतगंज कोतवाली पहुंच गए।

इस बीच वकीलों का एक जत्था डीलर की पत्नी के साथ एसएसपी से मिला। डीलर की रिहाई और दरोगा के खिलाफ एफआईआर की मांग की। हालांकि, एसएसपी ने उन्हें बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक, एसएसपी ऑफिस के विशेष जांच प्रकोष्ठ में तैनात एसआई निर्भय सिंह सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।

पार्क रोड पर नोकिया केयर के ऑफिस से अचानक निकली लग्जरी कार से उसकी बाइक टकरा गई। इस पर कार चला रहा नोकिया का डीलर प्रतीक सिंह झगड़ने लगा।

तीखी झड़प के बाद दोनों में हाथापाई होने लगी। कार में सवार प्रतीक की पत्नी कुसुम के शोर मचाने पर नोकिया केयर के ऑफिस से आठ-दस कर्मचारी निकले और दरोगा को सरेराह पीटने लगे।

इतना ही नहीं दबंगई दिखाते हुए ऑफिस में घसीट ले गए और वहां भी पीटा। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

हजरतगंज की क्यूआरटी ने मौके पर पहुंच निर्भय को छुड़ाया और प्रतीक को पकड़कर कोतवाली ले गई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद दरोगा को अस्पताल भेजा और प्रतीक को गिरफ्तार करने के साथ ऑफिस के चार कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।

उधर, गिरफ्तारी की भनक लगते ही प्रतीक के करीबी हजरतगंज कोतवाली जा पहुंचे। तमाम प्रयास के बाद भी रिहाई न होने पर दरोगा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन


बात बनने पर वकीलों का एक जत्था प्रतीक की पत्नी कुसुम व बेटे को साथ लेकर एसएसपी के पास जा पहुंचा। समझौता कराने, प्रतीक की रिहाई या थाने से जमानत की मांग की।

एसएसपी के इन्कार पर वकीलों ने प्रतीक की पत्नी की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने को कहा। इस पर एसएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें लौटाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें