जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर के रहने वाले रेल कर्मचारी पर दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है।
रेल कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे बुरी तरह पीटा गया, जिससे गर्भपात हो गया। महिला ने शनिवार को जार्जटाउन थाने में पति, जेठ, जेठ की पत्नी और दो देवरों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई।
मामले की विवेचना महिला थाने को ट्रांसफर की जा रही है। रेल कर्मचारी की तैनाती दूसरे जिले में है। अल्लापुर के रहने वाले रेल कर्मचारी से करछना की युवती की शादी 2010 में हुई थी।
युवती के मुताबिक शादी में पिता ने काफी दहेज दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक चला लेकिन उसके बाद फिर से डिमांड शुरू हो गई। पति रोज नई-नई चीजें लाने की मांग करने लगा।