फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हिस्ट्रीशीटर ने पत्नी को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में नर्वल के करबिगवां गांव में शनिवार को हिस्ट्रीशीटर मिथुन सिंह भदौरिया ने तमंचे से गोली मारकर अपनी पत्नी रत्ना देवी की हत्या कर दी। रत्ना के पिता शिवरतन ने दहेज में बाइक और एक लाख रुपये न देने पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उन्होंने पति, सास, दो देवर और देवरानी के खिलाफ उत्पीड़न और हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने सास को हिरासत में ले लिया है, बाकी लोग भाग निकले। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गोली सिर में फंसी मिली है जो रिवाल्वर या पिस्टल की है।

मिथुन की शादी वर्ष 2012 में फतेहपुर जिले के जाफरगंज बिंदौर निवासी रत्ना (23) से हुई थी। बच्चे नहीं हैं। परिवार में सास रमा, दो देवर शिवा व सनी, एक देवरानी निशा हैं। निशा के पति शिवा सीआरपीएफ में हैं, यह 15 दिन की छुट्टी पर यहीं थे।
विज्ञापन


सुबह किसी बात पर मिथुन और रत्ना में झगड़ा हुआ और इसके बाद मिथुन ने रत्ना के सिर में गोली मार दी। जब पुलिस पहुंची तो घर के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद था। बाहर रखे शव के पास सास रमा बैठी थीं। बाकी फरार हो चुके थे। पुलिस ने मिथुन का कमरा खोला तो वहां जमीन पर खून फैला मिला। तमंचा नहीं मिला।
विज्ञापन

मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया इल्जाम

रमा ने बताया कि महाराजपुर और नर्वल में बदमाशों की आवाजाही के चलते बेटा तकिये के नीचे तमंचा रखकर सोया था जो किसी समय दब गया और बगल में लेटी रत्ना की मौत हो गई। लेकिन, तकिया और बिस्तर पर खून न मिलने से रमा की बात झूठी लग रही है।

कमरे में पुलिस को रत्ना के कान का बाला टूटा मिला। इससे झगड़ा होने की पुष्टि हुई। मायके पक्ष ने पुलिस पर ससुराल वालों से मिलीभगत का आरोप लगाया। रत्ना के पिता शिवरतन व भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि थाने में उनसे कहा गया कि गरीब आदमी हो, समझौता कर लो। शिकायत करने पर सीओ सदर अमित राय पहुंचे। कुलदीप ने कहा कि रक्षाबंधन में बहन मायके आई थी।

तब बहनोई पहुंचा था और वहां से मारपीट कर ससुराल ले आए थे। नर्वल एसओ जसवंत सिंह ने बताया कि पुलिस दहेज उत्पीड़न व संबंध दोनों बिंदु पर छानबीन कर रही है। मिथुन पर नर्वल, महाराजपुर, चकेरी, बिधनू व फतेहपुर के दो थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। कानपुर में एक सर्राफ को गोली मारकर लूटने में भी इसका नाम आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें