फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने सुनाई मां और उसके प्रेमी की ‘पाप कथा’

Thu, 21 May 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में एक हत्याकांड का खुलासा एक 12 साल की बच्ची ने किया। हत्यारी बहू की बेटी ने बताया कि कैसे उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ उसकी दादी की हत्या कर दी।
विज्ञापन


जूही सफेद कॉलोनी में प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या की थी।

बहू की बेटी ने हत्या की दास्तां पुलिस को सुनाई तो पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करके बहू को जेल भेज दिया जबकि प्रेमी फरार है।

जूही सफेद कॉलोनी निवासी वृद्धा संजो देवी (61) का शव मंगलवार को घर में खून से लथपथ हालत में मिला था।

बड़ा बेटा संतोष शाम को घर पहुंचा तो मां का शव मिला था। घर से संतोष की पत्नी अनीता बच्चों संग नदारद थी।

पुलिस ने देर रात दबिश देकर अनीता को आवास विकास हंसपुरम स्थित उसके मायके से उठा लिया।

‘मम्मी हेमंत अंकल के साथ घर में थीं...’

काफी पूछताछ के बाद भी अनीता ने अपनी जुबान नहीं खोली लेकिन अनीता की बेटी माधुरी (12) ने पूछताछ में हत्या की एक-एक पर्त खोल दी। माधुरी ने बताया कि मम्मी (अनीता) हेमंत अंकल (प्रेमी) के साथ घर में थी।

दादी ने इसके लिए डांट लगाई तो मम्मी और हेमंत अंकल ने मिलकर दादी को मार डाला। माधुरी ने बताया कि वह कोल्डड्रिंक लेकर लौटी तो देखा कि किचन के पास दादी जमीन पर पड़ी चिल्ला रही थीं।

मां ने उनके बाल पकड़ रखे थे और हेमंत सिर पर चाकू मार रहे थे। माधुरी के इस बयान के बाद पुलिस ने उसका सामना मां से कराया तो अनीता भी टूट गई और हत्या की बात कुबूल करते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे सास घर से किसी काम से निकली थी।

घर पर वह और उसकी बेटी माधुरी व बेटा सागर थे। इस पर उसने सीसामऊ बाजार निवासी प्रेमी हेमंत को फोन करके घर बुलाया और फिर बच्चों को कोल्डड्रिंक लेने के लिए बाजार भेज दिया।
विज्ञापन

चाकू से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार

वह प्रेमी हेमंत संग कमरे में थी, तभी अचानक सास आ गईं। सास ने उसे और प्रेमी हेमंत को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर विरोध शुरू कर दिया।

उसने सास को शांत कराने की कोशिश की तो वह हाथापाई पर उतारू हो गई। इस पर हेमंत ने फ्राईपैन उठाकर सास के माथे पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान होकर किचन के पास गिर गई और छटपटाने लगीं।

इसके बाद अनीता ने चाकू उठाकर हेमंत को दिया और फिर हेमंत ने सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके सास की हत्या कर दी। अनिता ने बताया कि वह डिप्टी पड़ाव की अजय टेक्सटाइल में नौकरी करती है।

चार महीने पहले ही उसकी हेमंत से मुलाकात हुई थी। उधर, बाबूपुरवा सीओ ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि संजो देवी के मंझले बेटे शिवकुमार की तहरीर पर अनीता और हेमंत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हेमंत की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें