फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: मंत्री के गनर ने महिला फुटबॉलर से किया रेप!

Thu, 21 May 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के एक कैबिनेट मंत्री के गनर और उसके रिश्ते के सिपाही भाई पर एक महिला फुटबॉलर से दुराचार का आरोप लगाया। जो मंगलवार शाम ढलते ही बदल दिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को बचाव की मुद्रा में आई पुलिस ने दावा कि या कि पीड़िता ने उसकी फेसबुक प्रोफाइल पर अश्लील कमेंट करने की शिकायत की है। इसमें किसी तरह के शोषण का उल्लेख नहीं है।

कैंट क्षेत्र की इस फुटबॉलर ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति को एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें कहा था कि पीएसी का सिपाही दो साल पहले फेस बुक के जरिए संपर्क में आया। पहले दोस्ती हुई, फिर शादी के सपने संजोए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

धोखे से अश्लील क्लिप बनाने का भी आरोप

शादी का झांसा देकर आरोपी ने शारीरिक शोषण करता रहा। धोखे से अश्लील क्लिप बनाने का भी आरोप लगाया। आरोपी सिपाही ने क्लिप रिश्ते के भाई और पुलिस विभाग में सिपाही को थमा दी थी।

आरोप है कि दूसरे सिपाही ने भी क्लिप इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर शोषण किया। एसएसपी ने बताया था कि जांच एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय को सौंपी गई है।

आरोप सही हुए तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। रात में पूरा मामला बदल गया। एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि युवती को महिला दारोगा की मदद से पीड़िता को बुलाया गया था। पीड़िता ने शिकायत में फेस बुक पर अश्लील टिप्पणी की शिकायत की है। प्रार्थना पत्र में रेप की बात सामने नहीं आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें