फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा

Sun, 12 Feb 2017 07:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विभूतिखंड थाना क्षेत्र के तखवा (विराजखंड) में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर सतीश सोनी पर फायरिंग की। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन


निशाना चूक गया और गोली कार की बोनट पर लगी। सोनी की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विराजखंड निवासी सतीश सोनी प्रॉपर्टी व सीमेंट-मौरंग सप्लाई का काम करता है। वह शनिवार रात नौ बजे घर जा रहे थे। अभी वह सिंगापुर मॉल से कुछ दूर आगे ही गए थे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक किया और उनकी कार रोक ली। इसके बाद तमंचे से तीन राउंड फायर किए।
Trending Videos
विज्ञापन

गाड़ी की फॉरेंसिक जांच होगी

सतीश ने पुलिस को बताया कि दो गोली मिस कर गई, जबकि एक कार की बोनट में जा धंसी। उन्होंने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मौके पर एएसपी उत्तरी विजय ढुल, सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव, इंस्पेक्टर विभूतिखंड कुंवर प्रभात सिंह टीम केसाथ पहुंचे। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है।

तमंचे से फायरिंग बताई जा रही है पर बोनट के ऊपर जो निशान है वह गोली का नहीं लग रहा है। गाड़ी को फोरेंसिंक जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें