अकांक्ष के हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या के आरोपियों के विदेश भागने के डर से पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी कर दिया है। देश के सभी एयरपोर्ट को आरोपियों के बारे में जानकारी दे दी गई है और उनको बाहर भागने के बारे में अलर्ट कर दिया गया है।
शनिवार को अकांक्ष सेन के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में सीएम वीरभद्र के भतीजे की मौत का कारण सिर और छाती पर गंभीर चोट लगना बताया गया है। पुलिस ने विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है।
हाई प्रोफाइल मामला होने के नाते यूटी पुलिस ने शनिवार को चार डाक्टरों का पैनल बना कर शव का पोस्टमोर्टम पीजीआई में करवाया। शनिवार देर रात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी चंडीगढ़ पहुंच गए थे। वह रात भर हिमाचल भवन में रुके और शनिवार को शव का पोस्टमार्टम होने केबाद रिश्तेदारों के साथ सोलन केलिए रवाना हो गए।