फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीनगर स्टेशन पर बदमाशों ने युवक को दौड़ाकर पीटा, आरपीएफ चौकी में भी मचाया बवाल

Mon, 09 Jul 2018 07:31 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मारपीट में एक सिपाही घायल हो गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर रात 11 बजे दर्जनभर बदमाश युवकों ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर स्टेशन के अंदर भागा तो वहां भी दौड़ाकर पीटा। यहीं नहीं, आरपीएफ की चौकी में भी इन बदमाशों ने जमकर बवाल मचाया। करीब आधे घंटे तक चले बवाल के बारे में गोमतीनगर पुलिस बेखबर रही। उसे स्टेशन पर कोई आरोपी नहीं मिला।

विज्ञापन


गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए रात 11.30 बजे एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। इससे सफर करने के लिए गोरखपुर का एक  युवक पहुंचा। उसे भूख लगी तो स्टेशन के बाहर वह ठेले पर खाना खाने लगा। इस बीच दर्जनभर युवक वहां पहुंचे और उससे शरारत शुरू कर दी। विरोध किया तो उस पर हमला बोल दिया। वह खाना छोड़कर स्टेशन की ओर भागा। पीछा करते हुए बदमाश भी आ गए और उसे पीटना शुरू कर दिया।

किसी तरह वह चंगुल से छूटकर आरपीएफ चौकी में घुस गया। तीन-चार पुलिसकर्मियों ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। सूचना पर ट्रांसगोमती व उत्तरी क्षेत्र की आधा दर्जन पीआरवी (पुलिस रेस्पांश व्हीकल) पहुंच गई।
विज्ञापन


पीआरवी कुछ युवकों को पकड़कर थाने लेकर गई। हालांकि, प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर देवी प्रसाद तिवारी ने बताया कि विवाद की सूचना थी, लेकिन मौके से न तो पीड़ित मिला और न ही उस पर हमला करने वाले।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें