फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में बच्ची ने पीया कीटनाशक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौक के अशरफाबाद झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली तीन साल की मासूम रमेला ने खेल-खेल में शीशी में भरा कीटनाशक पी लिया। केमिकल पीते ही उसे उल्टियां आने लगीं। साथ खेल रहे बच्चे घबराकर रोने-चीखने लगे। परिवारीजन बच्ची को अस्पताल लेकर भागे जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रमेला के पिता अंसार अली ने बताया कि सोमवार शाम वह झोपड़पट्टी के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते हुए बच्चे पास ही स्थित कूड़ाघर के पास पहुंच गए। बकौल अंसार अली, दीवार टूटी होने से कूड़ा बाहर तक फैला रहता है।

अक्सर बच्चे कूड़ा बीनने कूड़ाघर के भीतर भी चले जाते हैं। बच्चे खेलते हुए जब कूड़ाघर के पास पहुंचे तो रमेला को एक छोटी शीशी मिली। उसने शीशी खोलकर उसमें भरा हुआ कीटनाशक पी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर की सबसे छोटी और लाडली थी रमेला

कुछ ही सेकंड में रमेला के पेट में दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। उसका शरीर काला पड़ने लगा। बच्चों से जानकारी पाकर मां ममीरुन व आसपास के लोग पहुंचे और उसे ट्रामा सेंटर लाया गया जहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

रमेला परिवार की सबसे छोटी और लाडली थी। अंसार अली ने बताया कि उसका एक भाई और तीन बहन हैं। रमेला का परिवार मूलरूप से असम के बरपेटा रोड का है। कई साल से अंसार अपने परिवार के साथ यहां झोपड़पट्टी में रहकर कूड़ा बीनकर व मजदूरी कर जीवनयापन कर रहे हैं। झोपड़पट्टी में बांग्लादेश और असम के लोग कई साल से रह रहे हैं।

झोपड़पट्टी के लोगों ने कई बार कूड़ाघर की दीवार टूटी होने की शिकायत की लेकिन इसकी मरम्मत नहीं की गई। अंसार अली ने कहा कि अगर दीवार की मरम्मत करा दी जाती तो उनकी बच्ची जिंदा होती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें