फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की बात छिड़ी, तो बेटी ने की आत्महत्या

Fri, 18 Oct 2013 10:46 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा थाना क्षेत्र में एमए की एक छात्रा ने मंगलवार रात अपने पिता की लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पिता ने उसकी मर्जी के खिलाफ एक युवक से रिश्ता तय करने को लेकर चर्चा की थी।

पुलिस के मुताबिक, गांव बचान खेड़ा के मजरा भटगांव निवासी सेवानिवृत्त लेखपाल बरातीलाल यादव की बेटी प्रियंका (21) मंगलवार रात 12:30 बजे पिता की लाइसेंसी रायफल लेकर बाथरूम में चली गई।

उसने पहले दरवाजा भीतर से बंद किया, फिर रायफल की नाल गले से सटाने के साथ पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबा दिया। फायर की आवाज सुनकर मां-बाप व भाई दौड़े। दरवाजा तोड़ा और भाई प्रदीप यादव ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पढ़ें- उसके आखिरी शब्द थे, मां! हो सके तो मुझे माफ करना
 
एसओ बंथरा वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि समाज शास्त्र से एमए कर रही प्रियंका के बड़े भाई मनोज की शुक्रवार को बरीक्षा थी।

इस दौरान प्रियंका मेहमानों की आवभगत के साथ कुछ लोगों से काफी घुलमिल कर बातचीत कर रही थी। एक रिश्तेदार ने उसकी शादी की बात छेड़ी। मेहमानों के जाने के बाद पिता ने प्रियंका को समझाने के साथ डांट दिया था।

पढ़ें- मालकिन सताती थी उसे इसलिए उसने खुदकुशी कर ली

इसे लेकर प्रियंका नाराज थी। बताते हैं कि मंगलवार रात बरातीलाल अपनी पत्नी राजकुमारी व बेटों के साथ बैठे एक युवक से प्रियंका का रिश्ता तय करने को लेकर चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रियंका ने मर्जी के खिलाफ शादी से मना कर दिया। इससे नाराज मां-बाप ने उसे डांट दिया था। प्रियंका अपने कमरे में चली गई। रात को उसने पिता की लाइसेंसी रायफल उठाई और बाथरूम में जाकर खुद को गोली से उड़ा लिया।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें